Breaking News

पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दलित मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग, पार्टी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर रखे विचार

बदायूं। पीस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक कादरी ने कहा कि 10 अगस्त 1950 को लागू किए गए संविधान के अनुच्छेद 341 से संबंधित प्रावधानों में अनुसूचित जाति के आरक्षण को लेकर प्रावधान किए गए थे। उन्होंने कहा कि दलित मुस्लिमों को भी आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीस पार्टी की ओर से इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रही है। पार्टी की मांग है कि दलित मुस्लिमों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाए और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि पीस पार्टी लंबे समय से दलित मुस्लिम समाज के हितों को लेकर अपनी मांगें उठाती आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को इस विषय को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपती है और आरक्षण से संबंधित प्रावधानों में बदलाव की मांग करती है।

इस अवसर पर जफरुद्दीन अंसारी, एडवोकेट फहीम खान, अबरार अल्वी, समीम सलमानी, मोहसिन खान, आदिल अंसारी, बबलू खान और कामिल अंसारी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पशुशाला का ताला तोड़कर दो भैंस और दो पड़िया चोरी

Spread the loveसुबह पशुपालक पहुंचा तो खुली चोरी की वारदात, पुलिस को दी तहरीर मुजरिया। …