Breaking News

हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत गुरुवार को थाना इस्लामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नदेरी निवासी दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिर पुत्र हामिद खां तथा यासीन पुत्र यूसुफ, निवासी ग्राम नदेरी, थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना इस्लामनगर में दर्ज मु0अ0सं0 138/26, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के बरेली मंडल प्रभारी बने वसीम उस्मानी

Spread the loveसमाजसेवा और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी …