**
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन जनपद बदायूं के विद्युत वितरण खंड प्रथम बदायूं,द्वितीय बिल्सी,तृतीय बिसौली,चतुर्थ उझानी एवं खंड कार्यालय सहसवान पर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने कार्य के दौरान शहीद हुए विद्युत संविदा कर्मचारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाविनी श्रद्धांजलि दी यहां श्रद्धांजलि सभा में चर्चा करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में पिछले 107 दिनों में 82 आउटसोर्स कर्मचारियों कि बड़ी दुर्घटनाएं हुई जिसमें 44 की मौत और 38 गंभीर रूप से घायल हो गए ऐसे में संगठन द्वारा मृतक कर्मचारियों कि पुण्य आत्मा कि शान्ति के लिए श्रद्धांजलि सभा करने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत यह कार्यक्रम बदायूं में भी किया गया हैl मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार ने बताया किमार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने,आउटसोर्स सेवा निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के शामिल होने का विरोध करने,महिला कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं न देने,श्रमायुक्त द्वारा निर्धारित अवकाश न देने सहित अन्य समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा 17 अगस्त 2026 को माननीय ऊर्जा मंत्री श्री के शर्मा जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धांजलि सभा में राकेश कुमार, सुरेश चंद,विपिन राठौर रामप्रकाश भारती,श्रीकृष्णा,अभय यादव राना सिंह,प्रेमपाल प्रजापति,विकास यादव,अमर सिंह,मुनेंद्र यादव, अनिल कुमार पाल,कामिल खान, संजय यादव,जितेंद्र यादव, महिपाल सिंह,सतपाल यादव,शुगर सिंह,सुबोध,ऋतिक दुबे,कुमारपाल आदि लोग मौजूद रहेl
Budaun Amarprabhat