बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार, 14 अगस्त को बदायूं के श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मीरा जी की चौकी सहित म्याऊं में “अखंड भारत संकल्प” कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प दोहराया।
बदायूं में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री हरीश प्रजापति जी, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख, ब्रज प्रांत ने अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री देवदत्त शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर श्री कालका प्रसाद जी, प्रधानाचार्य श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, नीरज रस्तोगी जिला अध्यक्ष, नीरज शर्मा, नीरज कोचर, श्री राजेश शपरा, श्री राजीव साहू, श्री अरविंद शर्मा, श्री आशीष उपाध्याय, श्री राजेश बाबू एवं श्री अचल सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं म्याऊं में अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री श्री विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सत्येंद्र यादव, उदयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश चौहान, महिपाल, हरीश आदि सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने अखंड भारत की अवधारणा, राष्ट्र की एकता तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर विचार रखे।
Budaun Amarprabhat