बिसौली। नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी श्रद्धा, उत्साह और उमंग के बीच भव्य रूप से निकाली गई। इससे पहले सभा मंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मंत्रोच्चार के बाद बाबा महाकाल को चांदी की पालकी में विराजमान कराया गया। पालकी के बाहर आते ही जय महाकाल और हर-हर महादेव के जयघोष से नगर गूंज उठा। मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया और दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों, भजन मंडलियों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह प्रसाद व जलपान की व्यवस्था भी की गई।
Budaun Amarprabhat