Breaking News

सेफ फ्यूचर अभियान में 55 स्कूली वाहन चेक, दो सीज और पांच के चालान

Spread the love

बदायूं। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बुधवार को परिवहन विभाग की टीमों ने 55 स्कूली वाहनों की जांच की। मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए पांच स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि उझानी के एसएस पब्लिक स्कूल के एक वाहन को एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत होने के बावजूद मॉडिफाई कर स्कूल बस के रूप में संचालित किया जा रहा था। वाहन के वर्ष 2023 से फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रपत्र पूर्ण नहीं थे। इसे सीज कर दिया गया। एक अन्य फिटनेस समाप्त वाहन भी सीज किया गया। विभाग ने फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट तैयार की है। एआरटीओ ने स्कूल संचालकों से वाहनों के सभी प्रपत्र पूर्ण रखने और समय से फिटनेस कराने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने सजीव किए स्वतंत्रता सेनानी

Spread the loveबदायूं। स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में मदर एथीना स्कूल में कक्षा प्ले-ग्रुप …