Breaking News

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the love

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। बच्चों ने पुराने डिब्बे, कागज, बोतल, कार्डबोर्ड, आइसक्रीम स्टिक और अन्य अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।

पीजी वर्ग में श्रीजा माहेश्वरी प्रथम, आर्यवीर पंडित द्वितीय तथा श्रीयान वार्ष्णेय व प्रियांश जैन तृतीय रहे। एनसी में समर्थ यादव प्रथम, कृतिका माहेश्वरी द्वितीय तथा अक्षत सिंह व कुञ्ज वार्ष्णेय तृतीय रहे। केजी में अद्वित मिश्रा व कास्वी जैन प्रथम, सैयांन वार्ष्णेय, लव गुप्ता व कुश गुप्ता द्वितीय तथा मायशा नूर तृतीय रहीं।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …