Breaking News

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love

बदायूं। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बदायूं इकाई की ओर से जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र विभाग में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. गवेंद्र कुमार गुप्ता ने किया।

इस दौरान जिला प्रभारी राहुल साहू, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, सचिव विकास ठाकुर, कोषाध्यक्ष धुजेंद्र सिंह, संरक्षक राजीव कश्यप व मोहम्मद यूसुफ, महामंत्री जमीर मोहम्मद उर्फ शानू सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शरद कश्यप, शिवम कश्यप, आदिल, विशाल वर्मा, अनिल मौर्य, अंकित कुमार, राजकुमार, हिमांशु सागर, मुजम्मिल अहमद, दानिश, आसिफ हुसैन, संजू मौर्य, रमेश, विनीत, विशाल गुप्ता, योगेश कुमार, समीर अलीम, अरविंद कुमार, फैज अहमद, नितेश सिंह, रूचित सिंह, सावन कुमार, शोनित कुमार आदि ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हादसे में जान गंवाने वाले दो भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस

Spread the loveबिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे …