बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला (आईएएस) ने शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, कार्मिकों के पटल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी गई। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इन्वेंटरी के अनुसार कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसीडको के अधिशासी अभियंता को कार्यालय में रिनोवेशन एवं सुंदरीकरण से संबंधित शेष कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन हरिओम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, यूपीसीडको के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat