Breaking News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, शांति भंग में दो साथी भी दबोचे गए

Spread the love

बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसके दो अन्य साथियों को भी दबोचा गया है।
मामले के अनुसार, वादी मानव गुप्ता पुत्र भगवान स्वरूप गुप्ता निवासी महाराज नगर, थाना सिविल लाइन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चित्रांशनगर निवासी विशाल मौर्य पुत्र यादराम ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को अत्यधिक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 08 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 319/2026 धारा 281, 125(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मुकदमा दर्ज होते ही उपनिरीक्षक आकाश तोमर, मुख्य आरक्षी रजनेश कुमार एवं मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य अभियुक्त विशाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में विशाल के दो साथियों—आकाश पुत्र केंद्रपाल और प्रशांत पुत्र चेतराम दोनों निवासी चित्रांशनगर को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया गया।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान कर उन्हें संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बेलगाम और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों में हड़कंप है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …