*
फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज अभिभावक अभिमुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी और छात्रों के समग्र विकास पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में अभिभावकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया और विद्यालय प्रशासन ने उनके सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया। परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की सही योजना और तनाव मुक्त अध्ययन के उपाय शामिल थे। शिक्षकों ने छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने, नियमित अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के सुझाव दिए। अभिभावकों को बच्चों की मानसिक और शारीरिक भलाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई, जिससे वे परीक्षा के समय तनावमुक्त रह सकें। इसके साथ ही, छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा, “अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस बैठक के माध्यम से हम विद्यार्थियों की शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं।” विद्यालय की एम डी राहुल कुमार सिंह ने पैरेंट ओरियंटेशन मीटिंग का महत्त्व बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जो बच्चे के हर पहलू का ज्ञान कराने में आवश्यक है। बच्चों की कमियों को दूर करके उसको विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का विचार विमर्श अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को समझने और आवश्यक सुधार करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवम् उन्हें विद्यालय से सम्पर्क बनाए रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, सिदरा खान, शुभी शर्मा ,विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, कीर्ति गुप्ता, रूबी मौर्य,तैबा फातमा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई) प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, मोहिनी सिंह,रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक , दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, प्रियंका सिंह,भावना शाक्य,अनम अंसारी, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा प्रीती महेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल,सृष्टि शर्मा ,अंजू आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat