Breaking News

लिंगेश्वर नाथ महादेव दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया लड्डू गोपाल का छठी उत्सव पर्व

Spread the love

चावल कढी का भोग लगाकर बांटा गया प्रसाद

बदायूं,मढ ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर आज भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का छठी उत्सव पर्व श्रद्धापूर्वक
हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया.
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की आरती उतारकर कढ़ी चावल एवं सब्जी पूरी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद रूप में बांटा.
भक्तों द्वारा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की बाल गोपाल लड्डू गोपाल की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.
प्रसाद व्यवस्था स्वप्निल स्वप्निल रस्तोगी,रवि रस्तोगी, जयंत रस्तोगी,बिल्लू रस्तोगी, अनिल वर्मा द्वारा की गई.

इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर प्रियांशु मिश्रा,राजकुमार मौर्य,
रितेश रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, गोपाल पांडे, वैभव सक्सेना, रिया सक्सेना, शिवम, कुशाग्र, राघव पाण्डेय सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा सनातन बोर्ड की ‘जन समस्या निवारण समिति’ के पदाधिकारियों की घोषणा जल्

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड, जन समस्या निवारण समिति की प्रथम बैठक रविवार …