Breaking News

डीएलएड प्रशिक्षुओं को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी

Spread the love

बदायूं। बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें प्रशिक्षणाधीन अध्यापक-अध्यापिकाओं को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, आइडेंटिटी थेफ्ट और इन्वेस्टमेंट व ट्रेडिंग स्कैम से बचाव के तरीके बताए गए।

थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन ने प्रशिक्षणाधीन शिक्षकों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी करने वाले लोग विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

साइबर पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से भी सतर्क रहने की जानकारी दी। बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसा निकल जाता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, उपनिरीक्षक रजत यादव, मुख्य आरक्षी निपेन्द्र यादव, कांस्टेबल पंकज कुमार और महिला आरक्षी प्रियंका तोमर मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रदीप रायजादा की स्मृति में सजी काव्य-संध्या: हास्य-व्यंग्य के श्रेष्ठ कवि को साहित्यकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Spread the loveबदायूं। नगर के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि स्वर्गीय प्रदीप विशाल रायजादा की जन्मतिथि के …