Breaking News

परवेज नगर में प्राचीन जाहरवीर बाबा मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Spread the love

बिसौली। बिसौली-दबतोरी मार्ग स्थित ग्राम परवेज नगर में रविवार शाम प्रसिद्ध प्राचीन जाहरवीर बाबा के वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। फीता कटते ही पूरा परिसर “जय जाहरवीर बाबा की” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष मुनीश कुमार सिंह यादव ने की। उन्होंने बताया कि यह मेला पूरे गांव के आपसी भाईचारे और सहयोग का प्रतीक है। शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोगाजी महाराज (जाहरवीर बाबा) न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से दरबार में अर्जी लगाने वाले भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं। इसी अटूट आस्था के चलते मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
उद्घाटन के पहले ही दिन मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं, तो वहीं महिलाओं ने मीना बाजार में चूड़ी, बिंदी और श्रृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। चाट-पकौड़ी और गरमा-गरम जलेबी की दुकानों पर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति और ग्रामीण पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। इस अवसर पर राजाराम शंखधर, जितेंद्र यादव, चंद्रभान सिंह, राजू यादव, भवनेश यादव, शिवराज पाली, मास्टर ओमप्रकाश यादव, लालाराम, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, राजेश शंखधर और राणा प्रताप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Spread the loveउझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ व अपराध नियंत्रण …