Breaking News

शहर के हर मोहल्ले में आग़ाज़ संस्था कर रही है अहम बैठक

Spread the love

सामाजिक कार्यों और युवाओ के मुद्दे पर हमेशा आवाज़ बुलंद करने वाली संस्था आग़ाज़ अब पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाना शुरू किया है इसकी क्रम में आज मोहल्ला वेदों टोला में अल अहमद टूर एंड ट्रेवर्स के ऑफिस पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिस्की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नितिन गुप्त ने की और आयोजक सहर अब्बासी ने सभी का आभार व्यक्त किया

संस्था संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि सामाजिक और युवाओं की आवाज़ आग़ाज़ संस्था की विस्तार अब पूरे जिले में करेंगे जिसकी शुरुआत बदायूं शहर के मोहल्ला नई सराय से की थी उसके बाद मोहल्ला वेदों टोला में मीटिंग की है इसके बाद शहर के कई मोहल्लों में काम किया जाएगा जिससे संस्था एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगी और लोगों की सेवा में आगे रहेगी

सदस्यता प्रभारी ज़ोहेब असलम ने बताया कि आगे भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को समाज सेवा और युवाओं के मुद्दे पर एक साथ लाया जाएगा

इस मौके पर शाहबाज हुसैन, गुड्डू गद्दी,अफजल खान, सुहैल सैफी,मुज़म्मिल चौधरी, मेघराज सिंह,अशरफ अंसारी, मीर खां, फारूक रज़ा,अज़ीम चौधरी, अबीर खान, शहरोज अंसारी, मोहम्मद अदनान,अज़ीम हुसैन, गुड्डू भाई मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ जारी सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण की अपील

Spread the loveबदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, …