सहसवान। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की बैठक रविवार को सहसवान ब्लॉक के ग्राम रियोनाई खितौरा में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत देवी-देवताओं के पंचोपचार पूजन-अर्चन, चालीसा व आरती के साथ हुई। इसके बाद परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का वाचन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की, जबकि संचालन सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष गौतम शंखधार ने किया। इस दौरान परिषद, जन सामान्य मंच और राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि समाज के हितों के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकारों और हितों के लिए संगठित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष गौतम शंखधार ने कहा कि समाज के हितों के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना जरूरी है। बैठक में यूजीसी-2026 नियमों सहित विभिन्न नियमों और कानूनों को लेकर भी सदस्यों ने अपनी आपत्तियां रखीं तथा सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
इस मौके पर ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, अजय शंखधार, कुलदीप पाठक, अवनेश शंखधार, कुलदीप सिंह तोमर, रत्नेश शंखधार, निशा मिश्रा, विमल पाराशरी, अनुराग मिश्रा, मुन्नी सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat