Breaking News

स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Spread the love

बरेली, 23 सितंबर। रेलवे बोर्ड और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के तहत पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलकर्मियों और उनके परिवारों को कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई।

अभियान में ‘अब दो नहीं, चार’ संदेश के तहत गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक और अन्य कचरे को अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालयों और कार्यशालाओं में घरेलू कंपोस्टिंग तथा बायो-कंपोस्ट के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए स्टेशनों के वेंडिंग क्षेत्रों में कपड़े के थैलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे विद्यालयों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉलोनियों में जीरो-वेस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इसके अलावा ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से जरूरतमंदों तक उपयोगी वस्तुएं पहुंचाने तथा 3R यानी कम करना, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंडल की ओर से जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर बनाने के लिए अभियान जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्तम क्षमा से शुरू हुआ बिल्सी में पर्युषण पर्व का पहला दिन

Spread the loveदीपक स्वयं जलकर करता है सभी का अन्धकार दूर बिल्सी:- नगर के मोहल्ला …