Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

उझानी, 23 सितंबर। उझानी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंकुश पुत्र मोरपाल निवासी बिहार हरचंदपुर, थाना उझानी है। उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP24AQ0859 बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के आधार पर उझानी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह थाना उझानी और पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशामुक्त युवा से विकसित भारत का संकल्प, सामूहिक ध्यान में शामिल हुए साधक

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अवसर पर रविवार, 20 सितंबर को प्रीत विहार …