Breaking News

विकसित भारत की संकल्पना’ पर भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बिल्सी (बदायूं) उत्तर प्रदेश

Spread the love

बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय, बिल्सी में शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एक भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान के अंतर्गत आज 23 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और वर्ष 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देश के आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और शैक्षिक विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के वक्तव्य, भाषा-शैली और विचारों की स्पष्टता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ….
प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नेहा शर्मा के नेतृत्व में संपन् हुई ….

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत से ही भारत 2047 तक एक महाशक्ति बनकर उभरेगा।”
इस अवसर पर कॉलेज में.. संपत्ति शर्मा ,रंजन यादव ,अरविंद देव सिंह जॉनी शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहे…


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जल योजना के लिए खोदी सड़क छोड़ दी, गड्ढे से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Spread the loveपाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद, हादसे की आशंका; ग्रामीणों …