Breaking News

टीएमयू के यूपी राइज-2026 में इन्नोवेशन, करियर और स्टार्टअप्स पर एक्सपर्ट्स मंथन

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टाइम्स नेटवर्क और ज़ूम के सहयोग से सजा प्रदेश का सबसे बड़ा कैंपस इन्नोवेशन और करियर ड्राइव, ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने जीता 25 हजार का शीर्ष खिताब

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में यूपी राइज- 2026ः संवाद, संकल्प, सफलता में ओरल केयर इन्नोवेटर्स टीम ने अपने उत्कृष्ट नवाचार के लिए 25 हजार रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। सॉकेट सर्वर टीम दूसरे, जबकि वास्तविकता टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की उद्यमिता और करियर की संभावनाओं को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होते हैं। यूपी राइज- 2026 कार्यक्रम में आईआरटीएस अधिकारी डॉ. प्रांजल जैन, चाय सुट्टा बार के संस्थापक श्री अनुभव दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पैनलिस्ट के रूप में निक आईटी सॉल्यूशंस के निदेशक श्री अमृत चौधरी और वेबसीआरएस ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के स्ट्रेटेजिक एडवाइजर श्री जोस लियोन ने शिरकत की और युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए।

आयोजन की संयोजिका एवम् टीएमयू एकेडमिक्स की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नेहा आनंद ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पिचिंग सेशन रहा, जिसमें टीएमयू की कुल 12 चुनिंदा टीमों ने अपने अभिनव विचारों और स्टार्टअप मॉडल्स की प्रस्तुतियां दीं। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में विजेताओं को सम्मानित किया गया। टाइम्स नेटवर्क और ज़ूम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम रीयल फंडिंग, रीयल जॉब्स, रीयल मेंटर्स रही। इस मंच का उद्देश्य विद्यार्थियों के नवाचारों, जॉब अपॉर्च्युनिटीज, स्टार्टअप फंडिंग और उद्योग जगत के शीर्ष विशेषज्ञों को एक ही धरातल पर लाना है। कार्यक्रम से न केवल स्टुडेंट्स को कॉर्पाेरेट जगत से जुड़ने का सीधा अवसर प्रदान किया, बल्कि युवाओं के उद्यमशील विचारों को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए ठोस प्रोत्साहन भी दिया। यूपी राइज- 2026 में टीएमयू के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित, चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुशील कुमार, एसोसिएट डीन अकेडमिक्स प्रो. अमित कंसल आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सात स्कूली बच्चे घायल

Spread the loveसहसवान। बुधवार सुबह सहसवान क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों …