Breaking News

पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित, अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले चार पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं की पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में उप निरीक्षक (ना०पु०) बिजेन्द्र सिंह, लीडिंग फायरमैन महावीर सिंह, मुख्य आरक्षी (स०पु०) अजय कुमार एवं अनुचर भूपराम शामिल रहे। विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का सेवा परिचय पढ़ा और पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई दीर्घकालिक व उत्कृष्ट सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने पूरे पुलिस परिवार की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की मंगलकामना की।
इस विदाई समारोह में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरएल) इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। उपस्थित सहकर्मियों ने भी अपने पुराने सहयोगियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

Spread the love*लखनऊ* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर …