Breaking News

बेरमई बुजुर्ग के पंचायत घर में चोरी

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में बुधवार रात चोरों ने पंचायत घर को निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर पंचायत घर में दाखिल हुए और वहां लगा सीलिंग फैन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

गुरुवार सुबह पंचायत घर का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान पति रामसिंह शाक्य ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमरनाथ यात्रा में सेवा के लिए संजय पाराशरी तीसरी बार सम्मानित

Spread the loveबदायूं। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के संस्थापक संजय पाराशरी को अमरनाथ …