Breaking News

भाजपा जिला कार्यकारिणी में निष्कर्ष प्रताप सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बने सह मीडिया प्रभारी

Spread the love

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने एडवोकेट निष्कर्ष प्रताप सिंह को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
निष्कर्ष प्रताप सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक सफर शुरू किया। इसके बाद युवा मोर्चा में नगर मंत्री और जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर ब्रजक्षेत्र मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर, राहुल राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गो-संरक्षण केंद्र से विद्यालयों तक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the loveबदायूं। 20 नवंबर को अधिकारियों ने गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा सहित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों …