Breaking News

डॉ भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रहे मोदी व योगी – सलोना कुशवाहा

Spread the love

बाबा साहब के पंच तीर्थों को भाजपा सरकार ने विकसित किया – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत “हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान” पर एक गोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।
विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण किया जिसके कारण आज हम सब आजादी से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। संविधान निर्माण से पहले तो इतनी छुआ- छूत थी, कि दलित बच्चे स्कूल में साथ नहीं पढ़ सकते। गांव के कुएं से दलित समाज पानी तक नहीं भर सकता था। डॉ अम्बेडकर के कड़े संघर्ष और मेहनत के कारण आज संविधान मिला। जिसके कारण आज देश में हर भारतीय नागरिक सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर एक बराबर समानता से जीवन यापन कर रहे हैं। संविधान के कारण ही महिलाओं की आधी आबादी खुली सांस लेकर आज जीवन कर रही है। अगर आज संविधान न होता तो हम विधायक न होते। मोदी और योगी सरकार बाबा साहब डॉ अम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है और उनके सपनों को साकार कर रही है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के बनाए संविधान को जन-जन तक पहुंचायेगे भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के पंच तीर्थ को विकसित करने का कार्य किया। ये बाबा साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब की विरासत को संवारने का कार्य किया। बाबा साहब को बहुत लंबे समय तक कांग्रेस ने छलावा किया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सही सम्मान दिया। अटल बिहारी बाजपेई सरकार ने ही बाबा साहब की फोटो संसद भवन के अंदर लगवाई। इससे पहले की गांधी सरकारों ने उन्हें बहुत नजर अंदाज किया। नेहरू और गांधी परिवार ने बाबा साहब अम्बेडकर के विरुद्ध दुष्प्रचार, और षडयंत्र करके उनके लोकसभा चुनाव तक हरा दिया। किसी भी राजनैतिक पार्टी ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को सम्मान न देकर बल्कि मतों का लाभ उठाने का कार्य किया है। लेकिन भाजपा सरकार लगातार बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता बुधपाल सिंह, उमेश सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश सागर, उदयवीर दिवाकर, केशव चौहान, संजीव सागर, सुखदेव वर्मा, सौरभ भारती, राज दिवाकर, किशन सागर, बॉबी कोली,आकाश पुत्तन, अभिषेक वर्मा, गुलशन प्रताप सहित आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!