समाज की एकजुटता और राजनीतिक सशक्तिकरण पर दिया जोर, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बदायूं। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आरके रिसॉर्ट में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने की।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने समाज में एकता, भाईचारे और राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। सभा अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और आर्थिक योगदान पर विचार रखे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एकल, युगल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सभा के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat