Breaking News

मंदिर की भूमि को लेकर विवाद, महंत के समाधि लेने के ऐलान से मचा हड़कंप

Spread the love

कादरचौक। विकासखंड के ग्राम लभारी स्थित श्री रामचंद्र बृजभान मंदिर की भूमि को लेकर विवाद गहरा गया। भूमि पर पट्टा दर्ज किए जाने की जानकारी से नाराज मंदिर के महंत प्रयाग दास ने जीवित समाधि लेने का ऐलान कर दिया और समाधि स्थल पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।

सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा महंत को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महंत और ग्रामीणों से बातचीत कर मंदिर की भूमि के मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महंत ने समाधि लेने का निर्णय वापस ले लिया। ग्रामीणों ने मंदिर की भूमि के मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ओरछी चौराहे पर शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का हंगामा**

Spread the love** ** **बदायूं।** ओरछी चौराहे पर स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग …