बदायूं। बहुजन समाज पार्टी ने 117-दातागंज विधानसभा कमेटी में आंशिक बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बाद मंगल बाजार दातागंज में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बरेली मंडल प्रभारी राजेश सागर की मौजूदगी में अभिषेक भारती को विधानसभा अध्यक्ष, आयेन्द्र शाक्य को उपाध्यक्ष, अवनेश कुमार गौतम को महासचिव, नीरज कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष तथा पातीराम बावा जी को सचिव बनाया गया। इस दौरान मंडल एवं विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat