बदायूं। डायट परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किए।
इस दौरान लाभार्थियों को आवास एवं ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का प्रदर्शन किया। प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर में कुल 134 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनपद न्यायाधीश ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
Budaun Amarprabhat