Breaking News

ट्रक की चपेट में आकर चार गोवंशों की मौत, चालक वाहन सहित फरार

Spread the love

कादरचौक। कादरचौक-बदायूं मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में चार गोवंशों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे चार गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मृत गोवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया कराई। पुलिस के अनुसार फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Spread the loveसमाज की एकजुटता और राजनीतिक सशक्तिकरण पर दिया जोर, बच्चों ने दी सांस्कृतिक …