Breaking News

आतिशबाजी की दुकानों का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love


सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश, फायर टेंडर और एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

बदायूं। दीपावली के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार को सहसवान स्थित प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और जरूरी इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को चिन्हित बिक्री स्थलों पर फायर टेंडर तैनात करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक तहसील के चयनित स्थल पर एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को दुकानों के व्यवस्थित आवंटन के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार लेआउट तैयार कराने को कहा।

निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने सहसवान में नगर पालिका परिषद रोड पर पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सहसवान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया

Spread the loveचिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा के निर्देशन में ब्लॉक वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र …