बदायूं। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
त्योहार के मद्देनजर पुलिस टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं। प्रमुख मार्गों और बैरियरों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रही है।
पुलिस ने लोगों से दीपावली आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने, आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने अथवा डायल-112 पर देने को कहा गया है।
Budaun Amarprabhat