Breaking News

सहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी

Spread the love

सहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी चयन हाईस्कूल से स्नातकोत्तर और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को मिलेगा मौका, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 नवंबर को सहसवान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। साथ ही निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण की जानकारी भी दी जाएगी।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और कौशल विकास डिप्लोमा धारक 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक युवा 17 नवंबर को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा की छायाप्रति के साथ पहुंचें। रोजगार मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार नवंबर को होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

Spread the loveपहले स्थान पर 5 हजार, दूसरे पर 3 हजार और तीसरे स्थान पर …