राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान आज बदायूं में करेंगी जनसुनवाई महिला कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ लाभार्थियों से भी करेंगी संवाद
बदायूं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान शुक्रवार 13 नवंबर को बदायूं दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ जनसुनवाई करेंगी और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन और कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे विकास भवन सभागार में जनसुनवाई और विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी।
वहीं, दोपहर तीन बजे विकास भवन सभागार में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिला लाभार्थियों और पात्र महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं की समस्याएं, उनके अनुभव और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Budaun Amarprabhat