बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदपुर साहनी के पास जंगल में रविवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजमेंद्र पुत्र रोशन लाल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह पिता रोशन लाल जंगल की ओर तलाश करने पहुंचे, जहां झाड़ियों के बीच चंदनिया के पेड़ पर उनका शव लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों सहित परिवार छोड़ गया है।
अमर प्रभात न्यूज़।
Budaun Amarprabhat