Breaking News

उझानी और सहसवान से 11 वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उझानी और सहसवान थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना उझानी पुलिस ने विभिन्न वादों में वांछित 10 वारंटियों को दबोचा। इनमें मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत ग्राम अहिरवारा निवासी विपिन व अवनेश, बुर्रा फरीदपुर निवासी जितेन्द्र, मोहल्ला बहादुरगंज निवासी लोकेश तथा अल्लापुर भोगी निवासी साजिद हुसैन शामिल हैं। इसके अलावा मारपीट व अन्य आपराधिक धाराओं में वांछित ग्राम धर्मपुर निवासी अवधेश, कछला निवासी धन किशोर व पप्पू, देवरमई पूर्वी बुटलाखंजन निवासी रूपेश उर्फ लुक्का और ग्राम अचौरा निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी ओर, थाना सहसवान पुलिस ने चिकित्सा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त डॉ. सौरभ वर्मा पुत्र नरेश चंद वर्मा (निवासी मोहल्ला गवां बाहर टाउन, जिला संभल) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी 11 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर करें शिकायत, होगी मरम्मत

Spread the loveपाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर करें शिकायत, …