Breaking News

14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ का भव्य समापन जनपदीय स्तर पर होगा विशाल सनातन आयोजन

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा द्वारा आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ का भव्य समापन रानी लक्ष्मीबाई चौक पर श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर शंखनाद, सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और सनातन संस्कृति के जयघोष के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने समापन अवसर पर कहा कि 14 दिनों तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन में सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की भावना को जागृत करना रहा है। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, संस्कार और एकता का प्रकाश फैलाने का संकल्प है।
इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि आगामी समय में जनपदीय स्तर पर सनातन संस्कृति को समर्पित एक विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक महामंडलेश्वरों का आगमन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूर्णतः धार्मिक और सांस्कृतिक होगा तथा इसे राजनीति से बिल्कुल दूर रखा जाएगा, ताकि सनातन समाज को एकजुट कर नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का ‘राधे-राधे’ लिखा पटका पहनाकर स्वागत किया और आयोजन की सफलता के लिए आभार जताया। इस मौके पर रामबहादुर पाण्डेय, कामेश पाठक, पवन शंखधार, पंकज शर्मा, राहुल चौबे, अजय मिश्रा, बालमुकुंद महेरे, हरिओम पाराशरी, गुरुचरन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, हरिओम रस्तोगी, नवल किशोर, दिनेश मिश्रा, अनुपम पाराशरी, अमित चौधरी, नितेश वार्ष्णेय और संजीव सक्सेना सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध असलहों समेत पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the loveबिल्सी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत …