Breaking News

मदर एथीना स्कूल में ‘बिजमार्ट-2026’ व लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन

Spread the love

राधिका ने जीता थ्री डोर रेफ्रिजरेटर
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले ‘एथीना बिजमार्ट-2026’ और लकी ड्रॉ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, उद्यमशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। मेले में बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता दिखाते हुए विभिन्न फूड स्टॉल और गेम्स काउंटर लगाए, जिनके माध्यम से उन्होंने व्यापार की बारीकियां, टीम वर्क, वित्तीय प्रबंधन और संवाद कौशल सीखा।
आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में कक्षा-8 की छात्रा राधिका सिंह ने ‘थ्री डोर रेफ्रिजरेटर’ जीता। द्वितीय पुरस्कार कक्षा-5 के निश्चल सक्सेना को माइक्रोवेव तथा तृतीय पुरस्कार कक्षा-7 की आराध्या सारस्वत को ट्रॉली बैग मिला। वहीं, चतुर्थ और पंचम पुरस्कार डिनर सेट क्रमशः कक्षा-8 की आराध्या वर्मा और कक्षा-1 की अविका शर्मा ने अपने नाम किए।
सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए परिसर में ‘वन्य जीव संरक्षण’ पर आधारित सजीव कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बाघ, शेर, हाथी, हिरण, भालू और मगरमच्छ जैसी प्रजातियों की कलाकृतियों के जरिए जंगल व वन्य जीवों की रक्षा का संदेश दिया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की असीम क्षमताओं को निखारने और उन्हें सही दिशा देने का माध्यम हैं। उन्होंने कम उम्र में बच्चों द्वारा दिखाए गए कला, उद्यमिता और सामाजिक संवेदना के संतुलन की सराहना की। अभिभावकों ने भी विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Spread the loveबदायूं। संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की …