Breaking News

22 से 24 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर चलेगा भाजपा का ‘मतदाता जोड़ो अभियान’, कार्यशाला में बनी रणनीति

Spread the love


बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथ पर 22, 23 और 24 नवंबर को तीन दिवसीय विशेष ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसे जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 नवंबर को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण की ड्राफ्ट सूची जारी किए जाने के बाद 19 नवंबर से कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मजबूत बूथ संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नए और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसे कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद 22 से 24 नवंबर तक बूथ स्तर पर मुख्य अभियान चलेगा। वहीं, महिला मोर्चा 28, 29 और 30 नवंबर को महिलाओं के नाम जोड़ने तथा युवा मोर्चा 1, 2 और 3 दिसंबर को नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी, बीएलए-1, विस्तारक, मोर्चा जिलाध्यक्ष और आईटी संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी

Spread the loveसहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां …