Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: चेकिंग अभियान में 69 वाहनों के चालान

Spread the love

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन परिवहन विभाग ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 69 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। परिवहन विभाग ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …