Breaking News

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ एआई और समाज के बदलते आयामों पर हुआ मंथन

Spread the love

बदायूं। नगर के गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुक्रवार (20 नवंबर) को भव्य शुभारंभ हुआ। ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड सोसाइटी इन इंडिया’ विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शरद धर शर्मा, पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गार्गी बुलबुल एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन एवं समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इति अधिकारी के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व नैतिक पहलुओं पर शोधपरक विमर्श को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि प्रो. शरद धर शर्मा ने कहा कि यह मंच भारतीय समाज में एआई की संभावनाओं और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि प्रो. गार्गी बुलबुल ने शिक्षा, नवाचार और शोध में एआई के उपयोग व चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
प्रथम दिवस पर विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों व शोधार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रथम व द्वितीय सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. संजय तिवारी, प्रो. शरद धर शर्मा, डॉ. अश्वनी कुमार, प्रो. मनीष वर्मा और डॉ. बेनेट ने विचार रखे। प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने संयोजिका डॉ. इति अधिकारी को सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन सुश्री अवनिशा वर्मा एवं डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। इस दौरान समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘बिजमार्ट-2026’ व लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन

Spread the loveराधिका ने जीता थ्री डोर रेफ्रिजरेटर बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस …