Breaking News

जरीफनगर और मुजरिया में अभियान चलाकर 06 वारंटी व उपद्रवी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को दो थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना जरीफनगर और थाना मुजरिया पुलिस ने कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पहली कार्रवाई के तहत थाना जरीफनगर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान ग्राम सोभनपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र राजाराम और उसके पुत्र मुकेश पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त वर्ष 2018 से संबंधित एक मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने (धारा 325 भादवि) के मामले में वांछित चल रहे थे।
वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना मुजरिया क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें ग्राम मुजरिया निवासी उमेश पुत्र मुकेश, थाना उझानी के ग्राम तहेरा निवासी हरिओम पुत्र पोशाकी, ग्राम ज्यौरा पारवाला निवासी संजय पुत्र एवरन सिंह तथा जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी बादाम सिंह पुत्र रामकुमार शामिल हैं।
मुजरिया पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई, नौ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने विभिन्न थाना …