Breaking News

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यात्री वाहनों पर गोलीबारी, चार लोगों की मौत

Spread the love

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम कुर्रम जिले में दो यात्री वाहनों पर गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद इमरान ने बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले के सद्दा बाजार इलाके के पास एक कार और एक यात्री कोच पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि घायलों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज किया जा रहा है। किसी समूह ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …