भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का भजन राम सबके हैं रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम को लेकर एक भक्तिमय भजन राम सबके हैं गाया है, जो अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं। राम मंदिर उद्घाटन से अक्षरा ने यह गीत राम भक्तों को समर्पित किया है और उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया हैं और लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं। उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पवन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है यह सबों को पसंद आयेगा। अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनकी आस्था करोड़ों लोगों में है और उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है। (हिफी)
Check Also
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
Spread the loveबिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। कछला-शाहबाद हाईवे पर मिश्रीपुर मुकइया गांव के पास बुधवार …
Budaun Amarprabhat