Breaking News

थाना समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Spread the love

बिसौली। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया। उनके समक्ष कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आये। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र को टीम गठित कर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम दशरथपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र अशर्फीलाल का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के ही धन्यजय आदि ने दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर लिया है। वही ग्राम बेहटा कोड़ा निवासी ओमपाल पुत्र प्रेमराज का आरोप है कि सर्वेश, रामौतार आदि उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काटने नहीं दे रहे हैं। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण करा दें। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, एसआई अरशद अली आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पिपरिया गांव में लगा दो दिवसीय शिविर

Spread the loveआसफपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, …