Breaking News

सांसद आदित्य यादव कल अम्बेडकर जयंती के अनेकों कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे हैं। वे यहां अपने कार्यक्रम के तहत प्रातः 9.30 बजे विधानसभा क्षेत्र बदायूं के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय के सामने बदायूं स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद प्रातः 10.30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात अपरान्ह 12 बजे उझानी स्थित मोहल्ला गौतमपुरी, अपरान्ह 1 बजे मोहल्ला नंबर 5 बिल्सी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
आदित्य यादव इसके उपरांत अपरान्ह तीन विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर स्थित कस्बा बबराला मे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!