ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करते हुए अनेक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उनके जीवन पर आधारित लघु नाटिका, काव्यपाठ, भाषण आदि प्रस्तुत किया गया। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने उनकी जीवन शैली से अवगत कराने का सराहनीय प्रयास किया। इस मौके पर अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए डॉ0 अम्बेडकर के विषय में परिचर्चा की एवं देश के विकास में उनके अभूतर्पूव योगदान के विषय में बताते हुए उनके द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी छात्र-छात्राओं को डॉ0 अम्बेडकर के त्याग के साथ-साथ देश के लिए संविधान निर्माण के विषय से अवगत कराया। बच्चों ने भी इस विषय पर कविता, गीत व भाषण के माध्यम से अपने-अपने विचारों की अभिव्यक्ति की।
इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित रहकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया एवं हमेशा उचित मार्ग की ओर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया।
Check Also
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Spread the loveबिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक …
Budaun Amarprabhat