Breaking News

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल से संबंधित गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों के सट्टे के अनुसार मिल समिति द्वारा सभी गन्ना पर्चियां जारी कर दी गई हैं, इसके बावजूद गन्ने के अभाव में मिल रुक-रुक कर चल रही है।
उन्होंने संबंधित गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पर्चियों के अनुसार शेष गन्ने की आपूर्ति 5 मार्च 2026 तक हर हाल में मिल को कर दें।
प्रधान प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी किसान का गन्ना अवशेष रह जाता है तो उसके लिए चीनी मिल किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के तहत शेखूपुर चीनी मिल को 6 मार्च 2026 को अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!