नंदीश्वर महादेव के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार
बिल्सी। बीती सोमवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया गया। बाद में महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। यहां सबसे पहले बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस बार श्रृंगार सेवा संजीव गुप्ता और उनके परिवार द्वारा की गई। इस बार यहां बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार नंदीश्वर महादेव के स्वरूप में किया गया। जिनके दर्शन के लिए लोगो का तांता लगा रहा। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने संजीव गुप्ता और उनके परिवार को महाकाल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सरक्षक महंत मटरूमल शर्मा, ओमबाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, लवकुमार वार्ष्णेय, परमाननंद वार्ष्णेय, शिवओम माहेश्वरी, जीतू वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, कमल देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण किया।
Budaun Amarprabhat