Breaking News

तनाव गर्भावस्था के लिए खतरा हो सकता है, इससे बचे

Spread the love

तनाव गर्भावस्था के लिए खतरा हो सकता है, इससे बचे

बिल्सी। बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 56 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने बताया कि जो भी महिलाएं पहली बार इस चरण का अनुभव कर रही हैं। अगर आप एक कामकाजी महिला हैं, तो आप काम करना जारी रख सकती हैं, बशर्ते आप अधिक तनाव लेकर काम करने से बचें ताकि आपकी गर्भावस्था खतरे में आने से बच सके। पहली गर्भावस्था के दौरान आहार संतुलित होना चाहिए और इसमें चीनी और चावल के बजाय हरी सब्जियां, अंडे, दूध, फूड, अंकुरित अनाज, फल और मेवे जैसे फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसी के साथ अत्यधिक नमकीन और तैलीय भोजन दूरी बनाना चाहिए। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, खुशबू आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!