Breaking News

एन एम एस एन दास महाविद्यालय बदायूं मे 5दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन

Spread the love

एन एम एस एन दास महाविद्यालय बदायूं मे 5दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया

आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदायूं में दिनांक 21 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली कार्यशाला का उद्घाटन अपराह्न 12.30 बजे मुख्य अतिथि महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना, शोध निदेशक प्रोफेसर मनवीर सिंह,आई.कयू.ए.सी.संयोजक डॉ विक्रांत उपाध्याय, कोर्स कोआर्डिनेटर प्रिंस विशाल दीक्षित, श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं रिसोर्स पर्सन डॉ संतोष कुमार सिंह द्बारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र के अवसर पर शोध निदेशक प्रोफेसर मनवीर सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए कार्यशाला में आफलाइन एवं आनलाइन रुप से जुड़े उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान आदि लगभग 200 प्रतिभागियों को अभिवादन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सक्सेना जी ने अपने उद्बोधन में कार्यशाला आयोजन टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यशाला के लिए महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा इस कार्यशाला के माध्यम से शोध की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। उद्घाटन सत्र में I.Q.A.C.संयोजक डॉ विक्रांत उपाध्याय , कोर्स कोआर्डिनेटर प्रिंस विशाल दीक्षित, डॉ आशीष कुमार गुप्ता आदि ने शोध कार्यशाला के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ जीवन कुमार सारस्वत ने किया। उद्घाटन सत्र के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणों में डॉ सत्यम मिश्र, डॉ मुन्ना कुमार वरुण, डॉ संदीप नायक , रामप्रसाद वर्मा, डॉ एम.एम.फरशोरी, डॉ निहारिका रस्तोगी डॉ कमल सिंह आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के उपरांत द्वितीय सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में कैप्टन डॉ संतोष कुमार सिंह ने शोध परिचय देते हुए शोध के सैद्धांतिकरण पर प्रकाश डालते हुए शोध की अवधारणा, शोध समस्या का चयन, परिकल्पनाओं का निर्माण, गुणात्मक एवं मात्रात्मक शोध के साथ साथ शोध के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की तथा कार्यशाला में प्रतिभागियों द्बारा अन्तःक्रिया भी की गई। कार्यशाला के प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में रिसोर्स पर्सन डॉ आशीष कुमार गुप्ता जी द्बारा प्रतिभागियों को आगे के आने वाले सत्रों में होने वाली सहभागिता पूर्ण गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन के समापन पर रिसोर्स पर्सन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और अन्त में शोध निदेशक ने कार्यशाला में जुड़े सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया येलो डे

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कक्षा पी.जी. से …

error: Content is protected !!